नारी हितों के लिए निष्ठा के साथ संघर्षरत होकर सुमन सिंह चौहान कर रहीं है सेवा

 

-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष 




महोबा। बुंदेलखंड नारियों की वीरता के लिए विश्वविख्यात है। यहा कि नारियों ने हमेशा बुंदेलखंड के नाम को रोशन किया है। इसी बुंदेलखंड में इस वक्त नारी सशक्तिकरण की अलख जगाने  में अग्रणी भूमिका निभाने वाली तथा नारी अस्मिता के लिए सशक्त संघर्ष करने वाली गुलाबी महिला उत्थान समिति प्रायोजक गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर सुमन सिंह चौहान जिन्होंने अब तक नारी हितों के लिए अचल अविचल निष्ठा के साथ सतत संघर्षरत होकर सेवा की। लेकिन खेद का विषय तो यह है कि अब तक गुलाबी गैंग की कई झंडा वरदार महिलाएं अपने लक्ष्य से भटक गई है और स्वयं शोषण उत्पीड़न में सम्मिलित होकर काम करने लगी है। अब समाज को नीर क्षीर विवेक से यह सोचना होगा कि शोषण पक्ष का साथ देने वाली महिलाओं से सावधान रहना होगा। भले ही वह महिलाएं कितनी भी अच्छी स्थिति में क्यो न रही हो। उन्हें समाज को उचित समीक्षा करके तरजीह देनी होगी। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है जिसके परिपेक्ष में सुमन सिंह चौहान ने महिला सशक्तिकरण और उनके शोषण के विरुद्ध उद्घोष किया है कि संघर्ष जब तक जारी रहेगा जब तक नारियां पूर्ण तरीके से सशक्त न हो जाये।उन्होंने यह भी कहा कि 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाकर शनै : शनै : नारी हितों को विस्मृत करने लगते है। उन्होंने कहा जबकि उनका मानना है कि उनके लिए हर दिन महिला दिवस है। कहा कि में अपनी अभिन्न सभी साथी महिलाओं के साथ जीवन की अंतिम सांस तक आधी आबादी के विकास हेतू समर्पित एवं संघर्षरत रहूंगी।कहा कि आधी आबादी की सुरक्षा के बिना समाज व राष्ट्र का विकास संभव नही। इस दौरान उन्होंने सामूहिक रूप से एकत्रित महिलाओं के साथ  दृढ़ता के साथ आजीवन संघर्ष करने की शपथ ली। इस दौरान मिट्ठू देवी बाँदा, गीता परिहार चित्रकूट, मीरा राजपूत, ललिता देवी अतर्रा, माया सैनी, पार्वती श्रीवास, कुसमा देवी, पुष्पा देवी महोबा, सरला देवी, गायत्री देवी फतेहपुर, जयंती श्रीवास, मीरा श्रीवास, सुषमा अहिरवार, गीता देवी यादव हमीरपुर सहित मोबाइल संपर्क के साथ हजारों महिलाओ ने महिला हितों के प्रति संघर्ष मय रहने की शपथ ली है।

Popular posts from this blog

हेमंत तिवारी जी को पाँचवी बार अध्यक्ष चुने गए

*धूप छांव और तेज बरसात के बीच डटें रहे डॉ. राजेश्वर सिंह, चलता रहा जनसंपर्क*

पूर्व की सरकारों में भूमाफिया, खनन एवं जंगल माफियाओं के अलावा डकैतो का रहा साम्राज्य- सीएम

ब्लैकमेलिंग का हथियार बनता जा रहा आरटीआई कानून"

पालीटेक्निक में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अव्यवस्थाओ लेकर एबीवीपी ने शिक्षामंत्री को भेजा ज्ञापन